Home चर्चा में नहर से तालाबों में जलभराव शुरू, निस्तारी क़ी समस्या होगी दूर: कुल...

नहर से तालाबों में जलभराव शुरू, निस्तारी क़ी समस्या होगी दूर: कुल 319 तालाबों में से 21 में जलभराव पूर्ण

1
0

डुगेश्वर संजू साहू/बलौदाबाजार। ग्रीष्म ऋतु में तालाबों में पानी क़ी कमी के कारण ग्रामीणों को निस्तारी क़ी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से तालाबों को भरा जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा तालाबों में पानी भरने के कार्य क़ी निगरानी क़ी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से विकासखंड बलौदाबाजार, पलारी, सिमगा एवं भाटापारा के कुल 214 गांव के 379 तालाबों को भरने का लक्ष्य है। इनमे से 21 तालाबों में अब तक पानी भरा गया है तथा 132 प्रगतिरत है। शेष तालाबों में भी जल्द पानी भर दिया जाएगा इन तालाबों के भरने से ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी के संकट से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही तालाबों के भरने से आस -पास के क्षेत्रों में वाटर रिचार्ज भी होग़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here