Home चर्चा में आरंग में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन को सौंपा...

आरंग में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

15
0

सोमन साहू/आरंग (रायपुर)। आरंग विधानसभा क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरंग इकाई की ओर से अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में देरी और अव्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।

ज्ञापन के अनुसार, आरंग नगर में इंडियन ऑयल के नाम से संचालित गैस एजेंसी द्वारा समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, वहीं कुछ स्थानों पर सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत भी सामने आई है।

बताया गया है कि कुछ लोग सिलेंडरों को अधिक कीमत पर बेच रहे हैं, जिससे आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस स्थिति से न केवल आम जनता प्रभावित हो रही है, बल्कि व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे आरंग विधानसभा क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर उचित मूल्य पर गैस सिलेंडर मिल सके।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक दुबे ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालने की अपील की है।
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरंग इकाई के नगर मंत्री ठाकुर युवराज सिंह परिहार एवं नगर सह मंत्री सुमित शर्मा उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here