कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह
कुसमुंडा गुरुद्वारा साहिब में वैशाखी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संगत की भारी भीड़ उभरी जिसे पूरा परिसर वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी के फतेह के जयघोष से गूंज उठा सुबह 11:00 से 3:00 तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरा उत्सव के साथ भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के साथ हुई इसके बाद गुरुद्वारा साहिब को आकर्षण फूलों व गुब्बारों से सजाया गया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया श्रद्धालुओं ने मथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरु का लंगर ग्रहण किया लंगर में सभी ने जाती पाती के भेदभाव को भूलकर एक साथ पंगत में बैठकर भोजन किया जो सिख धर्म की एकता और समानता का प्रतीक है इस अवसर पर गुरुद्वारे में गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया गुरबाणी से संगत को भाव विभोर कर दिया अंत में अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ उसके बाद गुरु का अटूट लंगर बताया गया पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भेंट रही और भक्ति सेवा व समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला








