Home चर्चा में गोपा तू रोड पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक...

गोपा तू रोड पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार चार घायल

41
0
 बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
—सामरी गोपा तू रोड पर गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के समय बाइक पर चार लोग सवार थे, जो टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सामरी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह तत्काल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को बुलाया और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here