संवाददाता अशोक मनहर
सरसीवा =सरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओडकाकन में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली। मृतक की पहचान खूबचंद पटेल के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव के कोटवार के खेत के पास की है, जहां ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को पेड़ पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की उम्र लगभग 37 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक काफी समय से बीमारी से परेशान था, जिसके चलते उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हलाकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती
घटना की सूचना सरसीवा पुलिस को दे दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच करेंगी और मौत के सही कारणों का पता लगाया जायेगा गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।







