Home चर्चा में ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार: पीएमजीएसवाई फेस-4 में 58 सड़कों का...

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार: पीएमजीएसवाई फेस-4 में 58 सड़कों का शिलान्यास

5
0

युसूफ खान/बलरामपुर/ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत 58 नई सड़कों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर बलरामपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़े और इन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस योजना के तहत जिले में स्वीकृत 58 सड़कों की कुल लंबाई लगभग 142 किलोमीटर है, जिनके निर्माण पर करीब 142 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के बनने से जिले के 58 गांवों की बसाहटें मुख्य मार्गों से सीधे जुड़ेंगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि इससे पहले भी जिले में बड़ी संख्या में सड़क निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अब तक 116 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कई अन्य सड़कों पर कार्य तेजी से जारी है। करीब 245 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में जिले के दूरस्थ गांवों को भी मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक विकास के नए अवसर मिल सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here