Home चर्चा में महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस पर भाजपा का हमला, विकास शर्मा बोले—...

महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस पर भाजपा का हमला, विकास शर्मा बोले— “महिला विरोधी सोच हुई उजागर”

7
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

कांग्रेस का महिलाओं को आरक्षण नहीं देने का असली चेहरा एक बार फिर जनता के सामने उजागर हो गया है। महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस जब अधिकार देने की बारी आती है, तब अपनी महिला विरोधी मानसिकता दिखाने लगती है। यह घोर निंदनीय और शर्मनाक है।
विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा है। चुनाव के समय झूठे वादे करना और बाद में महिलाओं के अधिकारों से मुंह मोड़ लेना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। महिलाओं के आरक्षण का विरोध करना देश की आधी आबादी का अपमान है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी डॉ. रमन सिंह जी की सरकार ने पंचायत चुनाव में महिलाओं के सम्मान, भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया था। इस फैसले से हजारों महिलाएं नेतृत्व की मुख्यधारा में आईं और आत्मनिर्भर बनीं। यह भारतीय जनता पार्टी की नीयत और नीति दोनों को स्पष्ट करता है।
भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चाम्पा के जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महिलाओं के हक पर डाका डालने का काम करती है। कांग्रेस को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और अपनी महिला विरोधी सोच पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस की इस दोहरी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी हैं और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here