Home चर्चा में नारी शक्ति अधिनियम का विरोध कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता – शिवसेना

नारी शक्ति अधिनियम का विरोध कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता – शिवसेना

12
0

महासमुन्द—शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को लेकर हुए हालिया घटनाक्रम पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनकी संकीर्ण और नकारात्मक मानसिकता को उजागर करता है, जिसकी शिवसेना कड़ी निंदा करती है। श्री बंजारे कहा कि शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार के आव्हान पर शिवसेना पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।
श्री बंजारे ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े ऐसे कानूनों का समर्थन हर दल को करना चाहिए तथा इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है।
जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने कहा कि यह अधिनियम किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है, जिस पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस ने दशकों तक महिलाओं के अधिकारों को सीमित रखने का काम किया है।
श्री बंजारे ने विपक्ष से राजनीतिक स्वार्थ छोड़कर ‘मील का पत्थर’ साबित होने वाले कानून का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति विपक्ष के इस रवैये को देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here