Home खेल गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस—टॉप-4 की रेस और हार का सिलसिला तोड़ने...

गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस—टॉप-4 की रेस और हार का सिलसिला तोड़ने की जंग आज

12
0

आईपीएल सीजन 19 के 30वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीम आमने-सामने होगी। आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों ने 5-5 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान GT को 3 मुकाबलों में जीत मिली और 2 में हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में GT 6वें पायदान पर है, आज उनकी नजरें टॉप-4 में जगह बनाने पर होंगी। वहीं, 5 बार की चैंपियन MI पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। टीम को अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में सिर्फ 1 में जीत और लगातार 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में MI की नजरें हार के सिलसिले को तोड़ने पर होंगी।

बता दें कि GT और MI के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा। लेकिन उससे पहले आइए मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

GT की ओर से शुभमन गिल टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं और इस मुकाबले में उनके पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी रहेगा। वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन से सिर्फ 32 रन पीछे हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा शानदार फॉर्म में हैं और वह पर्पल कैप से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम मौजूदा सीजन में 11 विकेट दर्ज हैं और वे GT के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।

रोहित शर्मा के खेलने पर संशय

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए रोहित शर्मा टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं, जबकि रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं, हालांकि उन्होंने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here