Home मनोरंजन बिग बॉस मराठी सीजन 6 का ग्रैंड फिनाले: तन्वी कोलते बनीं विजेता

बिग बॉस मराठी सीजन 6 का ग्रैंड फिनाले: तन्वी कोलते बनीं विजेता

65
0

बिग बॉस मराठी के 6वें सीजन (Big Boss Marathi Season 6) का फिनाले काफी धमाकेदार रहा है. करीब 100 दिनों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामा शो में तन्वी कोलते (Tanvi Kolte) ने शानदार जीत दर्ज किया है. ग्रैंड फिनाले में एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने जब तन्वी का हाथ उठाकर उन्हें विजेता घोषित किया, तो पूरा मंच तालियों से गूंज उठा था.

फिनाले में टॉप-5 में तन्वी कोलते, राकेश बापट, अनुश्री माने, दीपाली सैयद और विशाल कोटियन के नाम शामिल थे. आखिर में मुकाबला तन्वी, राकेश और विशाल के बीच रह गया, जहां विशाल के बाहर होने के बाद जीत की रेस और दिलचस्प हो गई थी.

बता दें कि तन्वी कोलते (Tanvi Kolte) की जीत सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि एक मजबूत गेम प्लान का नतीजा थी. जहां बाकी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो जाते थे, तन्वी ने हमेशा समझदारी से खेलती थीं. फिजिकल और मेंटल दोनों टास्क में उन्होंने बराबरी की टक्कर दी. सबसे पहले फिनाले में पहुंचकर तन्वी कोलते (Tanvi Kolte) ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी.

रनर-अप और तीसरा स्थान

वहीं, बिग बॉस मराठी के 6वें सीजन (Big Boss Marathi Season 6) के पहले रनरअप एक्टर राकेश बापट है. तीसरे स्थान पर विशाल कोटियन रहे और उन्हें शो का “मास्टरमाइंड” भी कहा गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here