Home चर्चा में प्रशासनिक फेरबदल: बागबाहरा एसडीएम ने जारी की 13 पटवारियों की नई पदस्थापना...

प्रशासनिक फेरबदल: बागबाहरा एसडीएम ने जारी की 13 पटवारियों की नई पदस्थापना सूची, कोमाखान और बागबाहरा तहसील में बड़े बदलाव

36
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफीक खान
कोमाखान/बागबाहरा।
राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा ने अनुविभाग के अंतर्गत कार्यरत 13 पटवारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत बागबाहरा और कोमाखान तहसील के विभिन्न राजस्व हलकों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया गया है।
सुचारू संचालन हेतु नई पदस्थापना
जारी सरकारी आदेश अनुसार, जनहित और शासकीय कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु निम्नानुसार नई नियुक्तियां की गई हैं:
* श्री पंकज तारक: अब हल्का नं. 08 (चिंगारिया) के साथ हल्का नं. 27 (खैरटखुर्द) का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।
* श्री जगदीश प्रधान: बोड़रीदादर (हल्का नं. 07) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
* श्रीमती पूजा बरिहा: देवरी (हल्का नं. 22) में पदस्थ की गईं।
* श्री नंद किशोर सिन्हा: अरण्ड (हल्का नं. 01) के नए पटवारी होंगे।
* सुश्री अल्का यदू: पचेडा (हल्का नं. 17) का कार्यभार संभालेंगी।
* श्री सुनील मन्नाड़े: कुरूभाठा (हल्का नं. 21) में नई पदस्थापना।
* श्री पंकज यदू: गांजर (हल्का नं. 02) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
* श्री चंदन सिंह गौर: मुनगासेर (हल्का नं. 04) भेजे गए।
* श्रीमती नंदा साहू: सुखारीडबरी (हल्का नं. 06) में अपनी सेवाएं देंगी।
* श्री श्रीराम दीवान: टोंगोपानी कला (हल्का नं. 14) का दायित्व सौंपा गया।
* श्री भंगीराम ध्रुव: अब कोमाखान मुख्यालय (हल्का नं. 09) के नए प्रभारी होंगे।
* श्री यशवंत आर्या: साल्हेभाठा (हल्का नं. 24) में पदस्थ।
* श्री इरफान कुरैशी: धरमपुर (हल्का नं. 21, बागबाहरा) की कमान संभालेंगे।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
एसडीएम बागबाहरा ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर महासमुंद (भू-अभिलेख शाखा) सहित संबंधित तहसीलदारों और राजस्व निरीक्षकों को प्रेषित कर दी गई है, ताकि कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण की जा सके। इस स्थानांतरण से क्षेत्र के किसानों और आम जनता के रुके हुए राजस्व कार्यों में तेजी आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here