Home चर्चा में कैबिनेट मंत्री ने किया 2 करोड़ 83 लाख रुपयों के निर्माण कार्यों...

कैबिनेट मंत्री ने किया 2 करोड़ 83 लाख रुपयों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन।

19
0
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
नगर पंचायत लखनपुर अंतर्गत कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न वार्डों में होने वाले निर्माण कार्यों का 27 अप्रैल दिन सोमवार को भूमिपूजन किया जहाँ वार्डों में 2.83 करोड़ रुपयों की लागत से होने वाले करीब 17 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। लखनपुर नगर पंचायत में राजेश अग्रवाल के कैबिनेट मंत्री बनने के साथ ही अब विकास की गंगा बहती नजर आ रही है जहाँ अब तक कई करोड़ रुपयों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जा चुका है तथा कई विकास कार्य प्रारम्भ भी किए जा चुके हैं । नगर पंचायत में ये निर्माण कार्य अधोसंरचना मद तथा जिला खनिज न्यास मद से किए जाएँगे।
निर्माण कार्यों में वार्ड 13 एवं 14 में पाइप लाइन विस्तार कार्य 15 वे वित्त से भी किया जाएगा जो की करीब 12 लाख रुपयों का है। नगर पंचायत में होने वाले इन निर्माण कार्यों में विभिन्न वार्डों के अंतर्गत ढोढ़ी घाट व चिलरा घाट में स्टाप डैम निर्माण कार्य सहित नाली निर्माण कार्य व सीसी रोड,बीटी रोड,ऐप्रोच रोड निर्माण कार्य,बॉक्स कल्वर्ट निर्माण,स्लैब कल्वर्ट निर्माण कार्य,पीसीसी रोड निर्माण,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामुदायिक शौचालय निर्माण,टटेंगा डबरी में तालाब का विकास व निर्माण कार्य जैसे कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट की उपयोगिता समझाते हुए अपना बीपी भी जांच कराया साथ ही नगर पंचायत अंतर्गत प्रधान मंत्री आवास 2.0 के हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र भी वितरित किया। इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहित नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू,नगर पंचायत सीएमओ विद्यासागर चौधरी,उप अभियंता जितेंद्र सिंह,रणजीत प्रताप सिंहदेव,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रणविजय सिंहदेव सुरेंद्र साहू,राकेश साहू,लक्ष्मण साहू,विनेश खलखो सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं नगर पंचायत कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here