Home चर्चा में युवक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, रास्ते मे गिरे 13000/- रुपये...

युवक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, रास्ते मे गिरे 13000/- रुपये को थाना लाकर किया सुरक्षार्थ जमा।

11
0
सरगुजा ब्यूरो विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
 मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/04/26 को इंद्रपुर कुदरगढ़ थाना ओड़गी हा.मु. मुक्तीपारा थाना गांधीनगर निवासी मनोज कुमार सिंह पिता केशव प्रसाद सिह उम्र 22 साल का थाना गांधीनगर आकर सूचना दिया कि राहगीर मनोज कुमार सिंह गांधीनगर सब्जी मार्केट के पास बस से उतर कर अपने किराया के मकान मुक्तिपारा की ओर जा रहा था कि तभी रास्ते में एक स्कुटी चालक अज्ञात व्यक्ति अपने स्कुटी में सवार होकर सब्जी मंडी मार्केट गांधीनगर से हनुमान मंदिर की ओर जा रहा था जो पीला रंग का शर्ट पहना था संभवतःउसी के जेब से से कुछ रूपये रोड में गिर कर बिखरा पड़ा था आसपास कोई नहीं था जिसे उठाकर देखा जिसमें कुल 13000/- रूपये था जिसे मनोज कुमार सिंह के द्वारा आकर थाना गांधीनगर में नगद तेरह हजार रूपये को जमा किया गया है, उक्त नगद राशि 13000 /- रूपये को सुरक्षार्थ थाना गांधीनगर मे रखा गया है, उक्त नगद रकम के मालिकाना हक़ रखने वाले व्यक्ति/स्कूटी सवार युवक थाना गांधीनगर आकर अपना नगद रकम प्राप्त कर लेंगे।
थाना प्रभारी गांधीनगर द्वारा नगद रकम थाना लाकर पेश करने वाले युवक के ईमानदारी की मिशाल की प्रोत्साहना कर युवक को प्रोत्साहित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here