Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: 10वीं में महासमुंद की बेटियों का जलवा,...

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: 10वीं में महासमुंद की बेटियों का जलवा, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप

8
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। परिणाम जारी होते ही छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया।

10वीं बोर्ड में टॉपर्स
10वीं परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान ने 594 अंक (99.00%) हासिल कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं मुंगेली के अंशुल शर्मा ने भी 99.00% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

12वीं बोर्ड में टॉपर
12वीं बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी (बलौदाबाजार) के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 493 अंक (98.69%) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने करीब ढाई लाख छात्रों के बीच शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। इस बार के परिणामों में छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है, जिससे प्रदेश में खुशी और उत्साह का माहौल है। अब छात्र अपने अंकों के आधार पर आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here