Home चर्चा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय वि. वि. आरंग में दीपोत्सव मिलन समारोह

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय वि. वि. आरंग में दीपोत्सव मिलन समारोह

4
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आरंग में हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन एवं शांतिमय गीत से हुआ।
इस अवसर पर संस्थान की संचालिका बी. के. लता दीदी ने आध्यात्मिकता और संस्कारों पर आधारित प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल बाहरी प्रकाश का नहीं, बल्कि आत्मा में जागरूकता और सद्गुणों के दीप जलाने का पर्व है।
अपने अंदर की कमी-कमजोरी को निकालना और श्रेष्ठ संस्कार व दिव्य गुणों को धारण करो। इसी की यादगार को हम सच्ची दीपावली कहेंगे।
इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए, रीवा, कुकरा, भानसोज, नारा, फरफौद, समोदा, गुल्लू, देवरी से आए हुए थे सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here