आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग, 29 अप्रैल 2026 – थाना आरंग पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
10 मार्च 2026 को कलई चौक आरंग से नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28 अप्रैल को अपहृता को बरामद किया। आरोपी किर्तन देवांगन, 20 वर्ष, निवासी बीरगाँव रायपुर ने डोंगरगढ़ और बीरगाँव में रखकर पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया।
आरोपी को 29 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। थाना आरंग में अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 65(1), 87 BNS व 6 POCSO Act के तहत मामला दर्ज है।








