सोमन साहू/आरंग –
सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस का आयोजन हर्षोल्लास उत्साहपूर्ण वातावरण रहा । इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं,अभिभावक तथा समिति के सचिव अशोक यादव,रामशरण धीवर,परमेश्वर धीवर व सदस्य उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा,जिसमें छात्र अपने अभिभावकों के साथ परिणाम जानने के लिए उत्सुक नजर आए। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को संवाद करते हुए सभी विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रगति और प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी साझा किया। प्रथम से चतुर्थ और षष्ठ ,सप्तम कक्षाओं के मेघावी छात्रों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय सचिव अशोक यादव ने कहा कि सबसे पहले मै विद्यालय के सभी शिक्षक और धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने हमें किताबी ज्ञान दिया बल्कि हमें आगे बढ़ने में प्रेरित किया उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू का परिणाम शत प्रतिशत परिणाम रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो विद्यार्थी समय और नियमों का पालन करना सीख जाता है,वह जीवन की हर परीक्षा में सफल होता हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सदस्य ,आचार्य दीदी बड़ी संख्या में अभिभावक और भैया बहन उपस्थित रहे।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल भईया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।








