Home चर्चा में मनवा पुलिस मनवा नाटे” अभियान के तहत चिंगेर में जन-संवाद एवं चलित...

मनवा पुलिस मनवा नाटे” अभियान के तहत चिंगेर में जन-संवाद एवं चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन

18
0

पुकार बाफना/ बीजापुर। थाना कुटरू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिंगेर में “मनवा पुलिस मनवा नाटे” अभियान के तहत जन-संवाद एवं चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पुलिस अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और उनके समाधान हेतु आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को उनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि गांव या जंगल में किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखने को नहीं मिली है।

इसके साथ ही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए पुलिस ने कहा कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें और सही जानकारी ही साझा करें।

यातायात जागरूकता के तहत ग्रामीणों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा वाहनों का बीमा कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

साइबर सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया और बताया गया कि किस तरह ऑनलाइन फ्रॉड से बचा जा सकता है तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाना क्यों जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों एवं बच्चों को साड़ी, टी-शर्ट, नेकर, चप्पल, बर्तन, क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट, लूडो सहित खेल सामग्री तथा कॉपी, पेन, चॉकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here