Home कोरबा कुसमुंडा खदान में डंफर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कुसमुंडा खदान में डंफर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

13
0

गुरदीप सिंह/कोरबा –

कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में बीती रात एक 100 टन वजनी डंफर में भीषण आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोयला लदान में लगी डंफर के इंजन से अचानक चिंगारी निकली और यह चिंगारी पल भर में भीषण आग में बदल गई। आग की लपटें केबिन में बैठे चालक तक जा पहुंची। चालक ने जैसे तैसे डंफर को खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान उसे हल्की चोट भी लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आपको बता दें जिले सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है।

तामपान का पारा 42 से 43 डिग्री पार है। खदान क्षेत्र में यह पारा और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि यहां दूर दूर तक सिर्फ विशालकाय गड्डे, मिट्टी कोयला ही होता है। इस भीषण गर्मी में इंसानों के साथ साथ मशीनों की भी हालत गंभीर होती है। जिससे आग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है। खदान की सुरक्षा विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here