-9वी का परिणाम 86% और 10th बोर्ड का 74% रहा
विनीत पिल्लई/30/04/2026, हात्मा।
स्थानीय शासकीय हाई स्कूल हात्मा में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्वक घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को अंकसूची का वितरण किया गया।

परीक्षा परिणाम की मुख्य झलकियाँ
इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 9वी और 10 वी का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। कक्षावार प्रदर्शन के आधार पर सफलता का विवरण निम्नानुसार है:
कक्षा 9वी में 86%
प्रथम श्रेणी: 14 छात्र
द्वितीय श्रेणी: 20 छात्र
तृतीय श्रेणी: 04 छात्र
पूरक (सप्लीमेंट्री): 06 छात्र
कक्षा 10 वी में 74%
प्रथम श्रेणी: 12 छात्र
द्वितीय श्रेणी: 9 छात्र
तृतीय श्रेणी: 2 छात्र
पूरक (सप्लीमेंट्री): 08 छात्र
शिक्षकों और ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह
परीक्षा परिणाम घोषित होने के अवसर पर विद्यालय के स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षक संदीप सेन ने बच्चों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, असली लक्ष्य निरंतर सीखना है।
”शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे आप अपने और अपने गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करें और अपनी पढ़ाई की लय को टूटने न दें।”
ग्रामीण जनों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और प्रेरित किया कि वे जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
ग्रीष्मकालीन गृह कार्य का वितरण
छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहे, इसके लिए विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन गृह कार्य (Holiday Homework) दिया गया। संस्था के प्रधान और स्टाफ ने बच्चों को अवकाश के दौरान नियमित अध्ययन करने की सलाह के साथ विदा किया।
अंकसूची पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई, वहीं पूरक आए छात्रों को शिक्षकों ने निराश न होने और पुनः मेहनत कर सफल होने का मंत्र दिया।








