Home चर्चा में “एक बूथ बीस यूथ” के साथ युवाओं का मिशन तेज, संगठन विस्तार...

“एक बूथ बीस यूथ” के साथ युवाओं का मिशन तेज, संगठन विस्तार पर जोर

7
0

-अंबिकापुर प्रवास में राहुल योगराज टिकरिहा ने बूथ सशक्तिकरण और 2047 के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

विकास अग्रवाल/अम्बिकापुर ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे , जहाँ संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजयुमो सरगुजा ज़िलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया । भाजयुमो की नयी कार्यकारिणी के साथ परिचयात्मक बैठक में राहुल योगराज टिकरिहा ने जिले में नवनियुक्त सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और विभिन्न मंडलों से आए अध्यक्षों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें नए दायित्वों की शुभकामनाएं दी।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री टिकरिहा ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की शक्ति का प्रतीक है।उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर मोर्चा को मजबूत करने की रणनीति साझा की।

“एक बूथ बीस यूथ” के सूत्र पर बल देते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नई ऊर्जा हैं, हमारा लक्ष्य केवल पद तक सीमित रहना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संगठन की नीतियों को बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। आगे उन्होंने कहा कि हम सभी की सक्रियता ही आने वाले समय में भाजपा की विजय का आधार बनेगी एवं भाजपा के 2047 के संकल्प को पूरा करेगी।

इस बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) युवा मोर्चा प्रदेश की सुश्री प्रिया सिंह, दीक्षा अग्रवाल, विकाश शुक्ला, अंकुश सिंह, अंशुल सिन्हा, अमोघ कश्यप, हर्ष जायसवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनीश सिंह, अविनाश मंडल, शुभम अंबष्ट, अवजोत सिंह, शुभम सिंह भदौरिया, आशुमल गर्ग, अनुराग शुक्ला, ओंकारेश्वर सिंह, सौरभ मिश्रा प्रीतेश दुबे, आदित्य गौतम, अभिषेक माथुर, शैलेन्द्र चौबे, मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे, आयुष दुबे, विशाल सिंह, अमित अग्रवाल, रमेश यादव, नार सिंह, रोहन मंडल, लालू यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, पारसनाथ यादव, संजय बेहरा, नीरेंद्र कुमार सारथी के साथ पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here