सोमन साहू/आरंग/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया (समोदा) के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।हायर सेकेण्डरी सेमरिया में इस वर्ष कक्षा दसवीं में कुल 46 विद्यार्थी अध्ययनरत थे जिसमें 45 प्रथम श्रेणी में व 01द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा दसवीं में महेन्द्र कुमार 90.83 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे।करन कुमार 89.66 प्रतिशत के साथ द्वितीय, पार्वती 89.33 प्रतिशत के साथ तृतीय, श्रद्धासुमन 89प्रतिशत चतुर्थ,टीकम लाल 89 प्रतिशत चतुर्थ स्थान पर रहे। 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत प्रतिशत रहा। वहीं कक्षा 12 वीं बोर्ड में इस वर्ष 32 विद्यार्थी अध्ययनरत थे जिसमें 24 प्रथम श्रेणी,07 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 12वीं का परीक्षा परिणाम 96.87 प्रतिशत रहा। विज्ञान समूह में योगिता साहू 85.2 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम रही। वहीं कुमकुम 84.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही।कला समूह में कु.प्रियंका देवांगन 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। वहीं रंजना साहू 76.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रही। शानदार और उत्कृष्ट रिजल्ट आने से विद्यार्थियों और पालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।पूरे सेमरिया,परसदा,करमंदी,केसला क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील आवडे़ ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Home चर्चा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में किया...








