Home चर्चा में प्राचार्य और शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

प्राचार्य और शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

8
0

विकास अग्रवाल/लखनपुर।
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम देवीटिकरा संकुल अंतर्गत हाई स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों के सेवानिवृत्ति होने उपरांत के 30 अप्रैल दिन गुरुवार की सुबह 11 बजे विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता शामिल हुए जहां शिक्षकों द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात संभागीय संयुक्त संचालक संजय गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता के द्वारा सेवा निवृत्त प्राचार्य जेपी चौबे, शिक्षक अजय गुप्ता, शिक्षक के के मिश्रा को शाल श्रीफल भेंट कर भावभीनी सह सम्मान विदाई दी गई। सेवानिवृत्त प्राचार्य और शिक्षकों के सुखद स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। देवी टिकरा संकुल समन्वयक राजेश उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।इस दौरान सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह श्रीमती रेनु चौबे, जसवीर सिंह, सोमनाथ पांडे , रोहित , नारायण सिंह (संकुल समन्वयक मुकुंदपुर) एवं संकुल के समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here