Home चर्चा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री किए जाने पर साइबर सेल अंबिकापुर...

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री किए जाने पर साइबर सेल अंबिकापुर एवं थाना लुंड्रा की बड़ी कार्यवाही

1
0

विकास अग्रवाल/अंबिकापुर।
आरोपी के कब्जे से 101 लीटर अंग्रेजी शराब एवं घटना में प्रयुक्त डस्टर वाहन कुल कीमती 509260 रुपये जप्त कर की गई कार्यवाही*

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29 को मुखबिर की सूचना मिली की बहेराडीह दया साहू नाम का व्यक्ति मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में शराब लाकर अपने पुराने खंडहर हुए घर में रखा है एवं अपने कर में रखकर आसपास के क्षेत्र में बिक्री करता है की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जाकर दबिश दी जहां दया साहू अपनी डस्टर कार क्रमांक CG 11 MB 5170 में रोड की तरफ निकल रहा था जिसे रोक कर नाम पूछने पर अपना नाम दया साहू बताया, चालक की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर गाड़ी की तलाशी ली गई जो गाड़ी के डिक्की में रखा आफ्टर डार्क व्हिस्की की 06 नग बोतल(750ml ) कार्टून डब्बे में गोवा लिखो अंग्रेजी शराब जिसमें नग 180 ML के कुल 300 नग कुल मात्रा 101.46 लीटर शराब कीमती 92060 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त डस्टर कार क्रमांक CG 11 MB 5170 पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई है।

विवेचना दौरान प्रकरण में आरोपी दया साहू द्वारा अंग्रेजी शराब का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने एवं अवैध रूप से बिक्री किया जाना पाए जाने पर थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी दया साहू पिता स्वर्गीय अमीन साहब उम्र 52 वर्ष निवासी लुण्ड्रा जिला सरगुजा के कब्जे से 101.46 लीटर शराब कीमती 92060 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त डस्टर कार क्रमांक CG 11 MB 5170 के प्रकरण में कुल कीमती करीब 509260 रु. जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा, शिवचरण साहू, प्र. आर. महेश कुमार, जयदीप सिंह, विकाश सिन्हा, भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, अमन पूरी, इब्नुल खान, बालेश्वर सिंह, राजकुमार यादव, की सक्रिय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here