दीपका संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
खदान से कोयला लोड लेकर निकले तीन ट्रैकों को दीपका पुलिस के जवानों ने सरकी मोड़ पर धर दबोचा
ओवरलोड कोयले की ट्रांसपोर्टिंग कि नहीं हो रही है नियमित चेकिंग सीआईएसएफ के जवान बने रहते हैं मुख दर्शक
गेवरा
एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट दीपका खदान में रोड सेल के माध्यम से प्रतिदिन लाखों टन कोयले की ट्रांसपोर्टिंग की जाती है जिसकी नापतोल विभाग से लेकर रोड सेल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस कार्य में लगे रहते हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सीआईएफ के जवानों द्वारा किया जाता है लेकिन इतने चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद ओवरलोडिंग लेकर कई ट्रक और ट्रांसपोर्टर चुपके से निकल जाते हैं जिससे प्रतिदिन लाखों रुपए की आर्थिक क्षति सरकार को उठानी पड़ रही है यह एसईसीएल के अधिकारी और जवानों की निष्क्रियता के चलते हो रही है यदि एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा कोयले की ओवरलोडिंग कर चोरी करने के मामले में लगाम नहीं लगाया जाता है तो आने वाले दिनों में सरकार को आर्थिक क्षति होती रहेगी
दीपका पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
इसी बीच दीपका खदान क्षेत्र के सिरकी मोड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला लोड तीन ओवरलोड ट्रेलर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ये तीनों वाहन महावीर कोल से अटैच थे और खदान क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
कार्रवाई के बाद तीनों ट्रेलरों को जब्त कर दीपका थाना लाया गया है, जहां मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहनों के संचालन और कोयला परिवहन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि कोयला चोरी से जुड़े मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
वही
खदान क्षेत्र में सीआईएसएफ की तैनाती के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोयला चोरी होना संदेह के दायरे में है, जिस पर भी जांच के दौरान ध्यान दिया जा रहा है।








