संवाददाता – निलेश सिंह
जांजगीर-चांपा:
रविवार सुबह करनौद क्षेत्र में कोरबा जामनीपाली से सारंगढ़ जा रही यात्री बस वाहन क्र. CG10G1035 राजधानी ट्रेवल, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में 30 से 35 यात्री सवार थे, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 8:30 बजे घटी। तेज रफ्तार बस बिर्रा की ओर से आ रही दूसरी बस को बचाने के प्रयास में साइड लेते हुए सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों की स्थिति
10 यात्री घायल, जिनमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल। 3 घायलों की हालत गंभीर इन्हें जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया।शेष का सीएचसी बम्हनीडीह में इलाज जारी। ड्राइवर फरार, हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बिर्रा पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ।









