रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर। माँ शारदा कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी गुणवत्ता साबित की है। CBSE बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के घोषित परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए मेधा सूची (Merit List) में स्थान बनाया और शहर का नाम रोशन किया।
संस्थान के डायरेक्टर एवं शिक्षक लाकेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करने वाले सभी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 100 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो संस्था के लिए गर्व का विषय है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर माँ शारदा कोचिंग सेंटर की पूरी टीम ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, शिक्षकों ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित मार्गदर्शन को दिया।








