Home चर्चा में भाजपा की नगर निगम सरकार द्वारा किए जा रहे घटिया एवं स्तरहीन...

भाजपा की नगर निगम सरकार द्वारा किए जा रहे घटिया एवं स्तरहीन कार्यों का यूंका करती है कड़ा विरोध- निकेत राज झा

11
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग करना बंद करे नगर निगम सरकार …
   जगदलपुर।
बस्तर जिला यूथ कांग्रेस जगदलपुर के शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने नगर निगम द्वारा शहर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध दर्ज करते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि नगर निगम द्वारा सड़कों, नालियों एवं अन्य विकास कार्यों में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण कार्यों में निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है,जिसके कारण नई बनी सड़कें और संरचनाएं कुछ ही समय में खराब हो रही हैं। यह सीधे तौर पर जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग है। निकेत राज झा ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से इस प्रकार के घटिया कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जहां जलभराव और टूटी सड़कों के कारण आवागमन बाधित होता है।
शहर अध्यक्ष यूंका निकेत राज झा ने कहा हमारी मांग है कि सभी निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए एवं संबंधित दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।निकेत राज झा ने आगे कहा कि यूंका चेतावनी देती यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया जाता है तो यूथ कांग्रेस जगदलपुर शहर द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।यूथ कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार एवं लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here