Home चर्चा में आंधी और बारिश ने सीआरपीएफ के 2 कैंपों में जमकर मचाई...

आंधी और बारिश ने सीआरपीएफ के 2 कैंपों में जमकर मचाई तबाही

6
0

-धर्मावरम कैंप की छत उड़ी, चिंतावागु में 30 केवी का जनरेटर जला 

-सीआरपीएफ की संचार व्यवस्था हो गई ठप 

अर्जुन झा/जगदलपुर। बस्तर संभाग में मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवाओं और आंधी के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई। आंधी और बारिश ने बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई है। भयंकर तूफान, मूसलाधार बारिश और वज्रपात ने 212वीं वाहिनी सीआरपीएप के धर्मावरम और चिंतावागु कैंप को अपनी चपेट में ले लिया इस प्राकृतिक आपदा में किसी भी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है, मगर संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। सीआरपीएफ के धर्मावरम कैंप तूफान की तीव्रता से कंपनी स्टोर की छत उड़ गई सीमा दीवार ढह गई, सिग्नल मास्ट व जीटी एंटीना जैसे महत्वपूर्ण संचार उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। भारी जलभराव के कारण कंप्यूटर, एलईडी टीवी और कई महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज खराब हो गए।

चिंतावागु कैंप बिजली गिरने से शॉर्ट सर्किट हुआ 30 किलोवाट का जनरेटर सेट जल गया।अधिकारियों के मेस सहित संतरी पोस्टों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों कैंपों में संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।सीआरपीएप प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है। मुख्य उद्देश्य आधिकारिक रिकॉर्ड को सुरक्षित करना और कैंपों में पूर्ण परिचालन व संचार व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करना है। बस्तर संभाग में मई की शुरुआत से ही मौसम बिगड़ा हुआ है पामेड़ नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील इलाका है। ऐसे में संचार व्यवस्था ठप होना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here