Home चर्चा में घंघरी-रुखपुर में ऐनीकट बांध का भूमिपूजन सम्पन्न, जल संरक्षण और सिंचाई को...

घंघरी-रुखपुर में ऐनीकट बांध का भूमिपूजन सम्पन्न, जल संरक्षण और सिंचाई को मिलेगा बढ़ावा

8
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
घंघरी-रुखपुर में 3 करोड़ की लागत से ऐनीकट बांध निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज और जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित
अम्बिकापुर।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1 के घंघरी-रुखपुर में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से ऐनीकट बांध निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रही थी। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज और जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि घंघरी-रुखपुर में ऐनीकट बांध का निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे वर्षा जल के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी जल स्रोत उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।
विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग आज पूरी हो रही है, जो संतोष का विषय है। ऐनीकट बांध बनने से न केवल सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि जल संकट की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर ग्रामीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, खेती में सुविधा बढ़ेगी और आने वाले समय में कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जनहित की ऐसी विकास योजनाएं ही गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का आधार हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमानंद तिग्गा, परसा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, मनीष ली, युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश मंडल, युवा मोर्चा परसा मंडल अध्यक्ष रोहन मंडल, राजेश राजवाड़े, दिलीप केशरी, उपसरपंच रवि पैंकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here