Home चर्चा में स्कॉर्पियो की टक्कर से हिरण की मौत

स्कॉर्पियो की टक्कर से हिरण की मौत

13
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

भैरमगढ़ के फूडरी इलाके में हुआ हादसा, शव का कराया पोस्टमार्टम
टक्कर मारने वाला वाहन जप्त, चालक पर केस
जगदलपुर। एनएच-63 जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने हिरण को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से हिरण की घटना स्थल पर मौत हो गई। यह घटना बीजापुर जिले के सामान्य वन परिक्षेत्र भैरमगढ़ के अंतर्गत फूंडरी इलाके में करीब शाम 4:30 बजे हुई बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हिरण छलांग लगाते हुए सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही हिरण ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सामान्य वन परिक्षेत्र के रेंजर जागेश्वर साहू ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हिरण सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया। वाहन भी टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन जप्त कर वन अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना देर शाम की होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार सुबह विधिवत पोस्टमार्टम किया गया। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर वन्यजीवों की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर किया है। बीजापुर डीएफओ आरके जांगड़े का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया दुर्घटना बताई गई है। जिसकी जांच जारी है। देर शाम की घटना होने के कारण मंगलवार को पीएम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। वाहन जप्त कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जंगलों में जल की व्यवस्था हो
नक्सलमुक्त बस्तर में अब वन्यप्राणी स्वतंत्र रूप से विचरण करने लगे हैं। इस भीषण गर्मी में जंगलों के जलस्त्रोत सूख गए हैं। ऐसे में प्यास के मारे बेहाल वन्य प्राणी पानी की तलाश में सड़कों और रिहायशी इलाकों तक आ जाते हैं। ऐसे में वे अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अगर वन विभाग जानवरों के लिए जंगलों में ही जल की व्यवस्था कर दे तो ऐसे हादसे टाले जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here