पुकार बाफना/बीजापुर, 08 मई 2026।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने उसूर ब्लॉक के सुदूर क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। 6 मई को आयोजित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दौरे के दौरान ग्राम छुटवाही में संचालित “बस्तर मुन्ने” सैचुरेशन शिविर का निरीक्षण कर गतिविधियों की जानकारी ली गई। सर्वे के दौरान शत-प्रतिशत सैचुरेशन के आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात ग्राम कोंडापल्ली में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित एसडीएम श्री भूपेन्द्र गावरे को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रशासन द्वारा सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पहुंच बनाकर विकास कार्यों की निगरानी एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।








