पुकार बाफना/बीजापुर 08 मई 2026/बीजापुर विकासखंड के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्र पीड़िया के आश्रित ग्राम पीड़िया, अंडरी एवं तामोड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा “स्वस्थ बस्तर अभियान” के अंतर्गत यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग कार्य किया।
अभियान के तहत टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग एवं एनसीडी (Non-Communicable Diseases) जैसी बीमारियों की प्रारंभिक पहचान कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पोषण तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए गए स्क्रीनिंग कार्य में—
ग्राम पीड़िया में 476 व्यक्तियों की जांच की गई।
ग्राम अंडरी में 494 व्यक्तियों की जांच की गई।
ग्राम तामोड़ी में 281 व्यक्तियों की जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।








