Home चर्चा में सीएचसी बकावंड में मनाया गया विश्व रेडक्रास दिवस

सीएचसी बकावंड में मनाया गया विश्व रेडक्रास दिवस

14
0

-कैंसर जागरूकता का दिया गया प्रशिक्षण भी =

अर्जुन झा/बकावंड। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकावंड में 8 मई को विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया। विश्व रेडक्रॉस दिवस मानवता सेवा एवं समर्पण का प्रतीक है। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा एवं कठिन समय में जरूरदमंद लोगों को सहायता प्रदान करना है।

इसी के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बकावंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सुषमा विंग्स द्वारा कैंसर के संबंध मे 100 से अधिक मितानिनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशाला एवं जागरुकता संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कैंसर जागरूकता से संबंधित संक्षिप्त किताब एवं फिल्प कार्ड वितरण किए गए। जिले से आए महेश मिश्रा ने उपास्थित मितानिनों को प्रशिक्षण बहुत ही सरल भाषा में दिया। उक्त प्रशिक्षण में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम, सुषमा विंग्स की अध्यक्ष शशि गुप्ता एवं टीम, बीपीएम संतोष सिंह, सुपरवाइजर दिनेश पराते, मितानिन जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप दीवान, ब्लाक कोआर्डिनेटर राजकुमारी देवांगन पद्मनी पंत एवं अन्य मितानिनें उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here