अंबिकापुर।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 अंतर्गत अजिरमा ग्राम पंचायत के बंगालीपारा एवं नेपालीपारा में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया।
भूमिपूजन अंतर्गत बंगालीपारा में 10 लाख रुपए की लागत से राधा-कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य, नेपालीपारा में 5 लाख रुपए की लागत से 100 मीटर सी.सी. रोड निर्माण कार्य तथा 10 लाख रुपए की लागत से महर्षि देवाश्रम में बाउंड्रीवॉल एवं शौचालय निर्माण कार्य किए जाएंगे।

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही स्वच्छता, सुरक्षित वातावरण एवं आवागमन की बेहतर सुविधा ग्रामीणों को प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार भाजपा की प्राथमिकता है। धार्मिक, सामाजिक एवं मूलभूत विकास कार्यों के माध्यम से गांवों को सशक्त और सुविधायुक्त बनाया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनआवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में निश्चल प्रताप सिंह, सतेंद्र तिवारी, मुकेश, नरेंद्र मिश्रा, विजेंद्र गुप्ता, सरपंच बबीता मरावी, बंटू, उपसरपंच पूरन रॉय, शंकर हलदार, विजय हलदार, संजीत सरकार, लखन समझदार, सतीश हलदार, अशोक हलदार, सुशांत हालफरी, सौरभ हलदार, सुदीप थलप्रहरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








