Home चर्चा में बकावंड ब्लॉक में दो बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौके पर...

बकावंड ब्लॉक में दो बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत

1
0

अर्जुन झा/बकावंड । बकावंड ब्लॉक में हुए भीषण सड़क हादसे में बस्तर ब्लॉक के ग्राम इच्छापुर रावतपारा निवासी रुखलाल यादव पिता गणपति यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रुखलाल यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। दुर्घटना में दूसरी बाइक के सवार के भी घायल होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना से इच्छापुर गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here