-जरूरतमंदों को प्रत्येक माह मिलेगा निःशुल्क कानूनी परामर्श : भारत सिंह सिसोदिया
विकास अग्रवाल/अम्बिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यानंद मिश्रा द्वारा रिबन काटकर किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं कानूनी जानकारी पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ का यह प्रयास जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को प्रत्येक माह निःशुल्क कानूनी परामर्श मिलेगा ।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा के जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय ने बताया कि आमजन, गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक माह के दूसरे एवं तीसरे शनिवार को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न सामाजिक एवं विधिक विषयों से संबंधित समस्याओं पर लोगों को मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष , अरुणा सिंह , मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह, रूपेश दुबे , रिंकू वर्मा , मनोज कंसारी, धनंजय मिश्रा , पीयूष त्रिपाठी, संजीव सेठ , अरविंद कनौजिया , अमरेंद्र गुप्ता, विवेक पांडे, आशा जायसवाल, दीक्षा अग्रवाल, अजय सोनी , निरंजन रॉय, राम प्रवेश पांडेय, जातीन परमार, नलिनी पांडेय , रवि विश्वकर्मा, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








