बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने किया संजय बाजार का सतत निरीक्षण ..
जगदलपुर
आज नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा नगर निगम प्रशासन द्वारा फुटकर बाजार व्यापारियों से की जा रही वसूली को लेकर संजय बाजार का सतत निरीक्षण किया गया …
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा भाजपा की नगर निगम सरकार पर बाजार व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली कर रही है नगर निगम द्वारा व्यापारियों से मनमाने तरीके से किसी से 550 रुपये तो किसी से 600 रुपये तक की रसीद काटी जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों में भारी नाराजगी है।राजेश चौधरी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों से सालाना मात्र 350 रुपये यूजर चार्ज लिया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने बिना किसी स्पष्ट नियम और पारदर्शिता के शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नगर निगम सरकार लगातार टैक्स और यूजर चार्ज बढ़ाकर आम जनता एवं व्यापारियों की जेब पर डाका डाल रही है। महंगाई के इस दौर में छोटे और मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय पहले ही प्रभावित है, ऐसे में इस प्रकार की अतिरिक्त वसूली पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
राजेश चौधरी ने आगे कहा संजय मार्केट फुटकर व्यापारियों के द्वारा और अन्य व्यापारियों के द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि यूजर चार्ज के नाम पर उनसे रकम वसूली जा रही है पहले अस्थाई दखल शुल्क दिया जाता था प्रतिदिन ₹10 जिसे पूर्व की सरकार ने उन छोटे व्यापारियों पर आर्थिक काम करने के नियत से अस्थाई दखल शुल्क वसूली का कार्य बंद करवाया गया परंतु भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार आते ही महापौर की सहमति से उन्हीं अस्थाई रूप से फुटपाथ पर बैठकर छोटे व्यापारियों से मासिक 550 रुपए वसूलने का काम नगर निगम सरकार के द्वारा की जा रही है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है यदि ऐसा कोई दर राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित किया गया है या गजट नोटिफिकेशन में आया हो तो भी उसे आयुक्त नगर निगम के द्वारा लागू नहीं किया जा सकता है उसे विधिवत्त मी एवं सामान्य सभा से पारित करने के बाद ही लागू किया जा सकता है

परंतु MIC और सामान्य सभा को ठेगा दिखाते हुए करते हुए यह वसूली का कार्य चालू कर दिया गया है छोटे-छोटे गरीब व्यापारियों को रकम नहीं देने पर तुम्हारे दुकान दुकान को उठाकर फेंक दिया जाएगा सामान जपती कर लिया जाएगा इस प्रकार की धमकी देकर वसूली की जा रही है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है नगर निगम आयुक्त को चाहिए कि पहले राज्य सरकार के निर्देशों को सामान्य स्वभाव से पारित करवाए उसके बाद जान सहमति अनुसार उसे लागू किया जाए किसी व्यापारी से₹250 किसी व्यापारी से 550 रुपए और उसी तरह के काम वाले व्यापारी से ₹600 सालाना दर से रशीद काटी गई है जिसे देखकर समझ में नहीं आता कि कौन सा डर कैसे रसीद काटा गया है किसके कहने पर काटा गया है व्यापारी हजारों की संख्या में आ रहे हैं तो क्या रसीद हजारों की संख्या में कट कर जमा हो रही है जिस प्रकार से वहां के व्यापारी बता रहे हैं यदि हम अलग से खर्चा पानी देते हैं तो रसीद काम का काटा जाएगा और यदि खर्चा पानी नहीं देते हैं तो प्रतिमा 550 देना पड़ेगा अन्यथा दुकान को उखाड़ कर फेंक दी जाएगी ऐसी दादागिरी के साथ संजय बाजार में वसूली किया जाना न्याय संगत नहीं है कांग्रेस पार्षद दल महापौर जी से एवं आयुक्त नगर पालिका निगम से आगरा करती है की किस प्रकार की बिना सिर पर की वसूली तत्काल प्रभाव से बंद करें और नियमताह जो चार्ज लिया जाना है उसे पर अमल करें अन्यथा कांग्रेस पार्सल दल के द्वारा जल्द ही इस मुद्दे को लेकर मुहिम छेड़ी जाएगी और आंदोलन करने के लिए बात होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन और निगम सरकार की होगी।
यूजर चार्ज के नाम पर बाजार व्यापारियों से वसूली करना भाजपा सरकार की कुंठित मानसिकता — राजेंद्र पटवा
व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष राजेंद्र पटवा ने कहा भाजपा की नगर निगम सरकार पर बाजार व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा की नगर निगम सरकार आम जनता और व्यापारियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल वसूली करने में लगी हुई है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के दौर में व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डालना पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है।कांग्रेस नेता राजेंद्र पटवा ने कहा कि भाजपा सरकार की यह नीति उसकी कुंठित मानसिकता को दर्शाती है, जहां जनहित की बजाय केवल राजस्व वसूली पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि यूजर चार्ज में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए और व्यापारियों को राहत दी जाए।
उक्त कार्यक्रम में पार्षद शेख जाहिद हुसैन शुभम यदु राकेश मौर्य, शादाब अहमद लोकेश नंदा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








