Home चर्चा में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन ग्राम बिजराडीह में 10 लाख...

सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन ग्राम बिजराडीह में 10 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर

7
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। ग्राम पंचायत बिजराडीह में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलारी जनपद पंचायत अध्यक्ष सविता भीम यादव, रोहासी मंडल अध्यक्ष विजय कोसले सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गांवों में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। सीसी रोड निर्माण से बारिश के दिनों में कीचड़ और आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क गांव के लिए महत्वपूर्ण सौगात साबित होगी। कार्यक्रम में जनपद सदस्य जनार्दन वर्मा, अनुसुइया मुकेश चंद्राकर, महिला महामंत्री प्रभा कोसले, सरपंच सावित्री गेन्डरे, सचिव गिरजा पैगंबर, रवि टंडन सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने की बात कही।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here