आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग – विगत दिवस 5 वीं तथा 8 वीं की परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई इसी तारतम्य में नोडल प्राचार्य जे आर आल्हा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरीद में कक्षा 8 वीं का परीक्षा फल घोषित किया जिसमें कु, छाया विभा पिता पवन साहू ने 98.33 प्रतिशत अंक लेकर जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है सामान्य कृषक परिवार की कु, छाया प्रारंभ से ही मेधावी रही है उन्होंने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता पिता को दिया है नोडल प्राचार्य जे आर आल्हा, सुनील मिश्रा ईश्वर साहू नेमेश्वर साहू फागेंद्र लोधी किरण पुड़के सरस्वती साहू ने कहा कि कु छाया ने जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और गौरव बढ़ाया है विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा संकुल समन्वयक विजय देवांगन नोडल प्राचार्य जे आर आल्हा एवं केंद्र के सभी शिक्षकों ने कु छाया को शानदार सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए शुभ आशीष प्रदान किया है









