Home चर्चा में शराबी पुत्र गिरफ्तार : मां से शराब पीने के लिए मांगे पैसे,...

शराबी पुत्र गिरफ्तार : मां से शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर की मारपीट

8
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
 जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में मां के साथ मारपीट एवं गाली -गलौज करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 विवरण प्रार्थिया मीना बाई बांधेकर निवासी पुराना थाना के पास अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 मई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे उसका बेटा अमन बांधेकर उम्र 20 वर्ष शराब पीकर घर आया तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी अमन बांधेकर आक्रोशित हो गया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा।
थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 119(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 आरोपी का नाम : अमन बांधेकर, पिता स्व. बलराम बांधेकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 पुराना थाना के पास अकलतरा
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा सहित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here