Home चर्चा में कलेक्टर के साथ अधिकारियों ने बस में यात्रा कर सुशासन तिहार में...

कलेक्टर के साथ अधिकारियों ने बस में यात्रा कर सुशासन तिहार में किया शिरकत…

17
0

जिला प्रशासन का अनुकरणीय पहल… शक्ति _बाराद्वार व्हाया जेठा सिटी बस संचालन वक्त की मांग….अधिवक्ता चितरंजय पटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ईंधन संकट को मद्दे नजर जनप्रतिनिधियों एवं शासन_प्रशासन के जिम्मेवार हस्तियों से आवागमन हेतु व्यक्तिगत वाहनों के प्रयोग से परे सामूहिक वाहनों के उपयोग के आह्वान से मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने इस नजरिए से जहां व्यक्तिगत वाहनों के उपयोग को कम करने की घोषणा किया तो वहीं नवोदित जिले शक्ति के जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी अपने मुखिया कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के अगुवाई में आज पुलिस बस में सफर कर ग्राम छपोरा (मालखरौदा) में आयोजित सुशासन तिहार में शिरकत किया।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि जिला प्रशासन का यह पहल स्वागतेय एवं अनुकरणीय है परन्तु यह पहल निरंतर जारी रहने के साथ ही यह व्यवस्था आम जनों के लिए भी समुचित होगा। फलस्वरूप नगर से जिला मुख्यालय हेतु शक्ति_बाराद्वार व्हाया जेठा सिटी बस संचालन वक्त की आवश्यकता है जिसे जिला प्रशासन धरातल पर उतारने यथाशीघ्र कदम उठाए क्योंकि कुछ दिनों में कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत कार्यालय के साथ जिला न्यायालय, जिला हॉस्पिटल, राजस्व न्यायालय, पुलिस लाइन आदि सभी शासकीय दफ्तर जेठा में शिफ्ट हो रही है तब प्रधानमंत्री के आह्वान पर सही अर्थों में अमल के लिए सिटी बस का संचालन अविलंब किया जाय।
विदित हो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ एवं अन्य संगठनों के द्वारा जिला प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों से शक्ति_बाराद्वार व्हाया जेठा सिटी बस संचालन की मांग लगातार की जा रही है जो प्रधानमंत्री ईंधन बचाओ के तारतम्य में शीघ्र सिटी बस संचालित करने वक्त आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here