Home चर्चा में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का दसवाँ प्रांतीय सम्मेलन बेमेतरा में संपन्न जिला...

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का दसवाँ प्रांतीय सम्मेलन बेमेतरा में संपन्न जिला समन्वयक आशुतोष आनंद दुबे किए गए सम्मानित

2
0
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
जिला- जीपीएम के साहित्यकार हुए सम्मिलित 
पेंड्रा: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का दशम् प्रांतीय सम्मेलन दिनाँक 26 और 27 सितंबर 2026 को द किंग्स होटल बेमेतरा में सम्पन्न हुआ।  प्रांतीय सम्मेलन आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा एवं आयोग के सचिव अभिलाषा बेहार के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल, सांसद दुर्ग, दीपेश साहू, विधायक बेमेतरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, भाषाविद् विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे। इसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि मीर अली मीर, भाषाविद् एवं आलोचक डॉ चितरंजन कर, छत्तीसगढ़ मित्र पत्रिका के संपादक डॉ सुधीर शर्मा, विभिन्न जिलों के समन्वयक सहित प्रदेश के जाने-माने कवि, साहित्यकार तथा ख्यातिप्राप्त अनेक लोक कलाकार सम्मिलित हुए। उक्त सम्मेलन में सत्र संचालन के लिए जिला जीपीएम के जिला समन्वयक आशुतोष आनंद दुबे को छत्तीसगढ़ी का राजकीय गमछा, प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। आशुतोष ने सोशल मीडिया, पत्र पत्रिका और एआई में छत्तीसगढ़ी विषय के विशेष सत्र का संचालन कुशलतापूर्वक किया। पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ी भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार के साथ ही छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य, और व्याकरण को समृद्ध कैसे किया जाए ऐसे अनेक विषयों पर गंभीर और चिंतनीय सत्र आयोजित किए गए। पुरखा के सुरता सत्र में छत्तीसगढ़ के दिवंगत साहित्यकारों, कवियों के जीवन वृत्त पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया।
 
उक्त कार्यक्रम में जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से 6 साहित्यकार, साहित्यप्रेमी भीष्म त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश महंत, हिमांशु दुबे, प्रतिभा दुबे, प्रमोद कुमार यादव उपस्थित हुए। सूर्यप्रकाश महंत ने काव्यपाठ किया। सभी प्रतिभागी को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। अंत मे सभी प्रतिभागी कवि-साहित्यकारों को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जिला समन्वयकों, कविगण, साहित्कारों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here