Home चर्चा में समलाया युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, युवाओं में दिखा उत्साह

समलाया युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, युवाओं में दिखा उत्साह

6
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में हुई घोषणा, संगठन को मजबूत करने युवा टीम को मिली जिम्मेदारी
अम्बिकापुर ।
स्थानीय सर्किट हाउस अंबिकापुर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, मंत्री राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) तथा मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल समलाया के कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
समलाया मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष आयुष दुबे द्वारा मंडल की टीम का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई है, जिसमें मंडल महामंत्री के रूप में इशू केसरवानी एवं सक्षम कश्यप को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया ने कहा कि युवाओं की यह नई टीम पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। आगामी कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों में युवा मोर्चा अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा एवं सभी वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया, कि युवाओं की नई टीम ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
घोषणा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री द्वय अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे, मन की बात प्रभारी जनमिजय मिश्रा , निलेश सिंह, मनोज अग्रवाल, अजय सोनी, अभिषेक सिंह देव, सर्वेश तिवारी, प्रदेश युवा मोर्चा की सुश्री प्रिया सिंह, दीक्षा अग्रवाल, विकास शुक्ला, शानू कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, रविकांत उरांव, अनीश सिंह, अविनाश मंडल,  अभिषेक सिंह (पिंटी), रवजोत सिंह, अनुराग शुक्ला, सौरभ मिश्रा, अभिषेक माथुर, आदित्य पाण्डेय, शैलेन्द्र चौबे, प्रिंस तिवारी, एवं युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here