Home चर्चा में कुसमी समाधान शिविर में 430 हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं के तहत...

कुसमी समाधान शिविर में 430 हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं के तहत चेक, सामग्री व सम्मान पत्र

10
0
पंचायत भवन निर्माण एवं स्कूल मैदान समतलीकरण की मिली स्वीकृति
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का  समाधान होने के साथ ही अनेक सौगाते भी मिल रही है। विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कुसमी में शनिवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने लगभग 430 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक सामग्री एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने लोगों की मांग पर ग्राम कुसमी में नवीन पंचायत भवन निर्माण एवं मिडिल स्कूल के खेल मैदान का समतली करण की घोषणा की। उन्होंने जल संचयन हेतु उपस्थित जनसमूह को शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम को समबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता के लिये काम किया है इसलिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार में लोगों की समस्या सुनने व निराकरण करने के साथ ही हम अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी बता रहे हैं। हमारी सरकार ने घोषणा पत्र में किये अधिकांश वायदों को पूरा कर दिया है। इसमें प्रमुख रूप से 18 लाख पीएम आवास स्वीकृति, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31रुपए प्रति क्विंटल की दार से खरीदी, महतारी वंदन योजना हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को पक्का मकान देने पीएम आवास योजना लागू किया है। अब गांव में हर जगह पक्के मकान दिखाई देते  हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे हैं और शालीनता पूर्वक लोगों की समस्या का निराकरण कर कर रहे हैं।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिविर में लगभग 400 आवेदन मिले हैं इन सभी आवेदनों का सम्बंधित विभाग द्वारा निराकरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले में जल संचय हेतु मोर गांव, मोर पानी अभियान चलाया जा रहा हैं। जल संचय वाहिनी एवं लोगों की भागीदारी से गांव -गांव में सोखता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा हैं अब तक एक लाख से अधिक सोखता गड्ढा बन चुका हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में हेल्थ कैम्प भी लगा हैं जिसमें जांच ईलाज व दवाई मुफ्त दिया जा रहा हैं। इस हेल्थ कैम्प का भी लाभ लें।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोल -डीजल की मितव्ययिता को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। सभी अधिकारी पूल वाहन का उपयोग कर रहे हैं। पेट्रोल पम्प की नियमित समीक्षा की जा रही हैं। सभी को समान रूप से पेट्रोल -ड़ीजल मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सविता यादव,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, तेज राम वर्मा, नन्द कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र मोनू साहू, मंडल अध्यक्ष मिथलेश साहू, मनोज आडिल, महेंद्र साहू, एसडीएम दीपक निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here