Home चर्चा में सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं की सुनवाई, पैसों के लेन-देन संबंधी...

सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं की सुनवाई, पैसों के लेन-देन संबंधी शिकायत पर नायब तहसीलदार समोदा को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाई फटकार

16
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

दिनांक 15 मई 2026
शुक्रवार को नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में “सुशासन तिहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न मांगें एवं शिकायतें दर्ज कराई गईं। इसी दौरान पैसों के लेन-देन संबंधी शिकायत सामने आने पर मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार समोदा गजानंद सिदार को मंच से ही कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दिया तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता के कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ किए जाएं।
कार्यक्रम में आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, नगर पंचायत समोदा अध्यक्ष श्री छोटेलाल सोनकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री अंगेश्वर देवांगन, समोदा मंडल अध्यक्ष श्री देवकुमार साहू, श्री पीलाराम निषाद, श्री के.के. भारद्वाज, श्री गोपाल वर्मा, श्री बेदराम खूंटे सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन द्वारा जनता से सीधे संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल की गई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here