Home टेक्नोलॉजी Google I/O 2026 में बदलेगा इंटरनेट का खेल! सुंदर पिचाई ने दिखाया...

Google I/O 2026 में बदलेगा इंटरनेट का खेल! सुंदर पिचाई ने दिखाया AI वाला नया Google Search

40
0

Google I/O 2026 में सुंदर पिचाई ने गूगल सर्च के नए अवतार को दिखाया है। सालाना डेवलपर्स कांफ्रेंस में पिचाई ने गूगल सर्च के अलावा Gemini Spark AI समेत कई नए प्रोडक्ट्स की घोषणाएं की हैं। साथ ही, गूगल क्रोम, जेमिनी एआई समेत यूट्यूब में होने वाले भविष्य के बदलाव की भी झलक दिखाई है। इस इवेंट में कंपनी ने अपने Android 17 को भी शोकेस किया है। इस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह बीटा टेस्टिंग में है।

गूगल सर्च दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सर्च इंजन में से एक हैं। हर एंड्रॉइड स्मार्टफोन में पहले ये बाई डिफॉल्ट मिलता था। ज्यादातर एंड्रॉइड यूजर गूगल सर्च को ही प्रिफरेंस देते हैं। गूगल ने पिछले साल इसमें AI मोड फीचर जोड़ा था। अब कंपनी इसे पूरी तरह से अपग्रेड करने की तैयारी में है। गूगल सर्च में अब यूजर्स को केवल लिंक नहीं दिखाएगा, बल्कि इसमें यूजर्स को एआई पावर्ड इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Google ने अपने सालाना कांफ्रेंस में घोषणा की है कि ऐसे टूल्स लाए जा रहे हैं, जो यूजर्स की ओर से दी जा रही जानकारी को कलेक्ट करेगा। यूजर्स चाहें तो अपनी जरूरत के हिसाब से पर्सनलाइज्ड मिनी ऐप्स तैयार कर पाएंगे। कुल मिलाकर नए टूल्स के जरिए यूजर्स के गूगल सर्च का पूरा एक्सपीरियंस बदला जाएगा।

गूगल ने अपने डेवलपर कांफ्रेंस के जरिए बताया कि अब यूजर्स को नया सर्च बॉक्स मिलेगा, जो इंटरैक्टिव होगा यानी यूजर्स इसमें क्वेरीज पूछ सकेंगे और उनको एआई एजेंट्स रिप्लाई करेंगे। इसके लिए यूजर्स को अब अलग-अलग मोड चुनने की जरूरत नहीं होगी। यह सब काम खुद-ब-खुद कर लेगा। ऐसे में अब यूजर्स गूगल पर मौजूद लिंक्स को कम ही क्लिक करेंगे। एआई एजेंट्स उनके लिए जानकारी पहुंचाने का काम करेगा।

Google का यह आइडिया नया नहीं है। साल 2003 में भी टेक कंपनी ने गूगल अलर्ट्स नाम की सर्विस लॉन्च की थी, जिसमें यूजर्स को गूगल सर्च की जानकारी ई-मेल के जरिए रिसीव होती थी। गूगल सर्च में पूछी गई जानकारी अब यूजर्स को जेमिनी और गूगल एंटीग्रेविटी के जरिए मिलेगी, जो इंटरैक्टिव होगी। यूजर्स गूगल द्वारा दिखाई गए रिजल्ट के आधार पर नई क्वेरीज जेनरेट कर पाएंगे। यह बिलकुल वैसा होगा, जैसे कि आप मदद के लिए कस्टमर केयर से चैटिंग कर रहे हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here