Home चर्चा में रतनपुर_ गांव से लेकर शहर तक हर दिन दर्जनों बार गुल हो...

रतनपुर_ गांव से लेकर शहर तक हर दिन दर्जनों बार गुल हो रही बिजली, सिस्टम दे रहा धोखा !

20
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर ।
जिस तरह से मई की गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना चालू किया है इंसान क्या पशु पक्षी भी गर्मी से हलाकान और परेशान हो चुके है ऊपर से बिजली की आंखमिचौली ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है । कभी मेटेन्नेन्स के नाम पर तो कभी मौसम की खराबी के कारण बिजली दिन में कई कई बार बंद हो रही है ।  झुलसा देने वाली इस गर्मी ने लोगों को पहले से ही घर से कैद कर दिया है वहीं बिजली की अघोषित कटौती से लोग घर में भी चैन से नहीं रह पा रहे है ।
गांवों की हालत सबसे बुरी 
गांवों की हालत तो और भी बहुत बुरी है । यहां तो अकारण ही घंटों घंटों लाइट बंद कर दिए जाते है । कर्मचारियों से पूछने पर रटा रटाया जवाब मिलता है लाइट रतनपुर तो कभी कोटा से बंद किया गया है ।
 मरम्मत ठीक से नहीं 
विगत कई दिनों से दिन ओर रात रतनपुर के कई वार्ड सहित और आसपास के कई इलाकों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।  वहीं शहर के कृष्णर्जुनी तालाब के निकट तार का टुटना लगभग रोज की समस्या हो गई हैँ उसकी कोई पुख्ता मरम्मत या सुधार कार्य अभी तक नहीं किया गया हैँ । इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों सबस्टेशन से जुडे इलाके में लाइन मरम्मत का काम नहीं किया गया है ।
टोल फ्री नम्बर में नहीं मिलती सही जानकारी 
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शासन ने टोल फ्री नम्बर उपलब्ध कराया है किन्तु टोल फ्री नंबर की यह हालत है जब कोई उपभोक्ता शिकायत करता है तो उसकी सही जानकारी नहीं मिल पाती ।
बढ़ रहा है आक्रोश 
रतनपुर एवं आसपास के बिजली उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से पूरी तरह से त्रस्त हो चुके है जो धीरे धीरे जन आक्रोश का रूप लेता जा रहा हैँ । जो किसी भी दिन जन आंदोलन में बदल सकती है ।
क्या कहते है बिजली विभाग के अधिकारी 
गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत में भारी बढ़ोतरी हो गई है ।इस भीषण गर्मी में तार गर्म हो जाते है जिसके कारण   लाइनों में ट्रिपिंग होना आम बात है ।  हमारा पूरा विभाग रात दिन लगातार फॉल्ट को दूर करने और बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए कार्य कर रहे है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here