Home चर्चा में गुल्लू प्रीमियर लीग सीजन 04 का भव्य आगाज़, पांचों मैच में दिखा...

गुल्लू प्रीमियर लीग सीजन 04 का भव्य आगाज़, पांचों मैच में दिखा रोमांच

9
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीणों में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम गुल्लू में गुल्लू प्रीमियर लीग सीजन 04 2026 का शानदार आगाज़ हुआ। इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय गणेशराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जा रहा है।
लीग का उद्घाटन मैच बेहद रोमांचक रहा, जो सतनाम वारियर्स संतोषी चौक के मध्य 8-8 ओवरों का खेला गया। जिसमें सतनाम वारियर्स 7 विकेट से जीता एवं दूसरे मैच में बस स्टैंड गुल्लू विजयी 5 रनो से  विजयी रही, कुल 5 मैच हुवे, मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का हुजूम देखते ही बन रहा था। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक रविवार को मैच खेले जाएंगे, जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों को हर हफ्ते रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य  प्रीति राकेश चंद्राकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच  हर्षा चंद्रशेखर साहू ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच  योगेश्वर साहू सहित ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण मौजूद रहे।
ग्रामीणों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने आयोजन समिति और सभी खिलाड़ियों को इस शानदार लीग के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर खेल का आनंद लेने और खिलाड़ियों का हौसलाबढ़ाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिक  आशीष राय,  रोहित यादव,  देवशरण चंद्राकर डा आशु साहू,केशव साहू,हरखू राम साहू, नंद कुमार पटेल,एच पी तारक , शिक्षक गण घनश्याम साहू,नोहर लाल यादव ,अरविंद वैष्णव,इन्द्रजीत वर्मा एवं दानेश्वर बंजारे,अशोक यादव,भीमदेव मनहरे,होरीलाल साहू,रेवाराम साहू,सुमित बंदे, भालचंद धीवर,धनेश्वर धीवर गुल्लू शिक्षण समिति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा वर्ग उपस्थित रहे। पूरा खेल मैदान “चौके-छक्कों” की गूंज और दर्शकों की तालियों से सराबोर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here