रिपोर्ट- खिलेश साहू
तहसील साहू संघ कुरूद के अध्यक्ष कृष्णकांत साहू एवं तहसील साहू संघ कुरूद के समस्त पदाधिकारी गण की अनुशंसा और सहमति से समाज के सक्रिय, ऊर्जावान और निष्ठावान युवाओं को नई कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं,कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा करते हुए युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग साहू ने कहा:
”समाज की प्रगति में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है। नई कार्यकारिणी में ऐसे युवाओं को शामिल किया गया है जो ज़मीनी स्तर पर समाज की सेवा के लिए तत्पर हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई टीम साहू समाज को संगठित करने, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।नई कार्यकारिणी की मुख्य नियुक्तियाँ:प्रेस को जारी सूची के अनुसार, कार्यकारिणी में क्षेत्र के सक्रिय युवाओं को स्थान दिया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित दायित्व सौंपे गए हैं,सन्नी साहू संगठन महामंत्री, टूकेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष, गुपेंद्र साहू उपाध्यक्ष,धनीराम साहू उपाध्यक्ष, देवेंद्र साहू उपाध्यक्ष, चूड़ामणि साहू कोषाध्यक्ष,चंद्रशेखर साहू संगठन सचिव,कुलदीप साहू संगठन सचिव, गोपेन्द्र साहू संगठन सचिव, डेमन साहू संगठन सचिव, छोटेलाल साहू संगठन सचिव, छबिकांत साहू संगठन सचिव, उतरा कुमार साहू संगठन सचिव, पुष्पेंद्र साहू संगठन सचिव, महेश साहू संगठन सचिव, सरोज साहू संगठन सचिव,आकाश साहू संयुक्त सचिव,दिलीप साहू संयुक्त सचिव, योगेश साहू संयुक्त सचिव, टोमेश साहू संयुक्त सचिव, विजयानंद साहू संयुक्त सचिव, धर्मेंद्र साहू संयुक्त सचिव,वासुदेव साहू सोशल मीडिया प्रभारी,तिमांशु साहू सोशल मीडिया प्रभारी, थानेश्वर साहू प्रचार प्रसार सचिव,गोपालकृष्ण साहू प्रचार प्रसार सचिव।
वरिष्ठों का मिला आशीर्वाद और शुभकामनाएं
इस कार्यकारिणी विस्तार पर साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष और समस्त पदाधिकारी गण ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि अनुराग साहू के नेतृत्व में युवा विंग समाज विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।नियुक्ति के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के प्रति अपनी वफादारी और जिम्मेदारी से काम करने का संकल्प लिया। आगामी दिनों में नई टीम द्वारा सामाजिक बैठक कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।








